आज हम जानेंगे की Kya Gym Karne Se Height Rukti Hai? इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपका डाउट 100% क्लियर हो जायेगा।

परिचय – Kya Gym Karne Se Height Rukti Hai
क्या जिम या एक्सरसाइज करने से हाइट का बढ़ना बंद हो जाता है? यह सवाल देखने में जितना आसान नजर आता है इसका जवाब देना उतना ही मुश्किल होता है। क्योंकि जिम करने और हाइट रुकने वाली बात, ना तो पूरी तरीके से सही है और नाही पूरी तरीके से गलत।
Countdown Button with Redirect
इसे समझ लें की इसमें थोड़ा सच भी है और थोड़ा झूठ भी। इसलिए जिम करने और हाइट रुकने या ना रुकने का कनेक्शन को, साइंस और लॉजिक की मदद से ठीक से समझने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
हाइट कैसे बढ़ती है?
लेकिन मुझे उम्मीद है की post को पूरा पढ़ने के बाद, आपके मन में उठ रहे आपके सभी सवालों का, जवाब इंशाल्लाह! आपको जरूर मिल जाएगा। सबसे पहले तो अगर आप जानते हैं की हाइट कैसे बढ़ती है और कम उम्र में जिम करने का सही तरीका क्या होना चाहिए?
बहुत ज्यादा चांस है कि आपकी हाइट नहीं रुकेगी और अगर आप इन दोनों बातों के बारे में ठीक से नहीं जानते, तो बहुत ही ज्यादा चांस है कि आपकी हाइट रुक सकती है। जेनेटिक, HGH हॉर्मोन, और ग्रोथ प्लेट, किस तरीके से लंबाई बढ़ाने में एक बहुत ही अहम् रोल प्ले करते हैं।
आम तोर पर, हाइट का बढ़ना जेनेटिक होता है। लेकिन जहां तक आपकी हाइट बढ़नी चाहिए, वहां तक पढ़ने के लिए दिमाग द्वारा शरीर में HGH हार्मोन का ठीक तरह से रिलीज होना, और आपकी हड्डियों में मौजूद ग्रोथ प्लेट का सही सलामत रहना, बोहत ही जरुरी होता है।

इन दोनों ही काम को अंजाम देने के लिए, आपका लाइफस्टाइल और खान-पान सब सही होना चाहिए। दूसरी तरफ यह भी जाना जरूरी है, की एक्सरसाइज करने से शरीर की मसल्स ब्रेकडाउन होती है। जिसे फिर से रिपेयर होने के लिए, एक अच्छी नींद और सही खान-पान बहुत जरूरी होता है।
Types of exercise in hindi
आमतौर पर एक्सरसाइज भी तीन तरीके की होती है! पहली है भाग दौड़ वाली एक्सरसाइज – जिसे कार्डियो एक्सरसाइज के नाम से भी जाना जाता है। यह एक्सरसाइज में खेल-कूद और हर एक्सरसाइज का नाम आता है, जिसे करते हुए आपका पूरा शरीर हरकत में होता है।
ख्याल रखें कि इस तरीके की एक्सरसाइज किसी भी उम्र में की जा सकती है। क्योंकि इससे हाइट रूकती नहीं बल्कि बढ़ती ही है। दूसरी तरह की एक्सरसाइज होती है, जिसे करने के लिए शरीर के वजन को इस्तेमाल किया जाता है। जैसे कि पुश-उप, पुल-अप और एस्कॉर्ट जैसी एक्सरसाइज।
इस एक्सरसाइज की शुरुआत 12 से 13 साल की उम्र में कभी भी किया जा सकता है। लेकिन आपको गाइड करने और गलतियां सुधारने के लिए, आपके साथ कोई ना कोई एक जानकार आदमी जरूर होना चाहिए। तीसरी टाइप की एक्सरसाइज होती है, वह वेट लिफ्टिंग! जिसे जिम के अंदर ही परफॉर्म किया जाता है।

अब यहां से इस बात का समझना जरूरी है: कि 13 से 19 साल की उम्र को टीनएज के नाम से जाना जाता है। इस उम्र में किसी भी व्यक्ति के शरीर में बहुत सारे हार्मोनल बदलाव होते हैं। और यही वक्त लंबाई को तेजी से बढ़ाने में भी एक बहुत ही अहम रोल प्ले करता है।
कुछ जरुरी बातें!
फिर भी 15 की उम्र के बाद कभी भी जिम जॉइन किया जा सकता है। लेकिन क्योंकि यह उम्र लंबाई बढ़ाने की उम्र होती है। इसलिए जिम जॉइन करने से पहले कुछ बातों को बहुत अच्छी तरीके से समझ लेना चाहिए। ताकि जिम करने की वजह से शरीर को कोई नुकसान ना हो।
सबसे पहले तो यह समझना जरूरी है, कि 20 से कम उम्र के लोग और 20 से ज्यादा उम्र के लोगों की हड्डियों में, एक बहुत बड़ा फर्क होता है। जिन लोगों की उम्र 20 साल से कम होती है, उनकी हड्डियां अभी भी बढ़ रही होती है।
और जिसके लिए शरीर की हर हड्डियों के आखिरी सिरे पर, एक लाइनिंग होती है। जिसे ग्रोथ प्लेट के नाम से जाना जाता है। और इसी के मल्टिप्लाई होने से, हड्डियों का आकार बढ़ता है जिसे व्यक्ति की हाइट भी बढ़ती रहती है।
height badhane ke liye kya jaruri hai? अच्छे से समझें!
लेकिन 20 से ज्यादा उम्र के लोगों में यह लाइनिंग फ्यूज होकर, मजबूत हड्डी में बदल जाती है। इसलिए जिम के अंदर आपसे ज्यादा उम्र वाले किसी व्यक्ति की, बॉडी बहुत अच्छी है। तो उससे आपको खुद से कंपेयर बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
क्योँकि उनकी हड्डी मजबूत हो चुकी है, जो की भारी से भारी वजन को झेल सकती है। लेकिन आपकी हड्डियां अभी भी बढ़ रही है। इसलिए उतनी मजबूत नहीं है, कि बहुत हैवी-वेट को झेल सकें।
इसीलिए आपको हल्के वजन के साथ ही वर्कआउट करना चाहिए। और ज्यादा रिपीटेशन करने के लिए भी, शरीर के साथ जबरदस्ती बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। नहीं तो ग्रोथ प्लेट डैमेज हो सकते हैं। जिससे कि उस अंग की हड्डी का बढ़ना रुक सकता है।
दूसरी बात ये ध्यान रखना जरूरी है! कि 20 से ज्यादा उम्र के लोगों के शरीर में, हड्डियों का बढ़ना रुक चुका होता है। इसलिए जब वह जिम जॉइन करते हैं, तो उनके शरीर को सिर्फ मसल मास् बढ़ाना होता है। जो कि उनका शरीर बहुत ही आसानी से कर लेता है।

लेकिन जब 20 साल से कम उम्र के लोग जिम ज्वाइन करते हैं, तो उनके शरीर को हड्डियों का साइज बढ़ाने के साथ-साथ मसल को भी पढ़ने का काम करना पड़ता है। ऐसे में आपको सही खान-पान और अच्छी नींद लेने का और भी ज्यादा ख्याल रखना चाहिए।
क्योँकि आपके शरीर को दो-दो काम करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर शरीर को सही मात्रा में आराम नहीं मिलता है। या शरीर में गलत तरीके का खान-पान डालते हैं। हाइट के बढ़ने की गति धीमी पड़ सकती है।
इसीलिए सही खान-पान और रातों को 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेने का आपको बहुत ही ख्याल रखना चाहिए।
Last Words – आखिरी और जरुरी बातें!
और सबसे जरूरी बात यह है: कम उम्र के लोगों में किसी भी चीज की चाहत से ज्यादा और सही-गलत की समझ बहुत ही कम होती है। इसीलिए जिम में आपके साथ कोई ना कोई एक ऐसा आदमी जरूर होना चाहिए, जो फिटनेस के बारे में अच्छी खासी जानकारी रखता हो।
अगर आप ऊपर बताई गई तीनों बातों को फॉलो कर सकते हैं, तो 15 की उम्र के बाद कभी भी जिम जॉइन किया जा सकता है। लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर सकते! तो आपके लिए बेहतर है, कि 20 की उम्र के बाद ही जिम जॉइन करना चाहिए।
क्योंकि शरीर में मसल मास तो अब पूरी जिंदगी में कभी भी बढ़ा सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए 20 की उम्र के बाद कुछ भी करके हाइट नहीं बढ़ाया जा सकता। इस उम्र में ग्रोथ प्लेट फ्यूज होकर, हड्डियों का बढ़ना रुक जाता है।
अगर आप मसल मास्स बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए प्रोटीन बहुत ही जरुरी है। आप इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं – High Protein Foods Kon Kon Se Hai?
Mujhe log bohat baar bol chuke hain